Connect with us

Uncategorized

डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत साथी घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर तेज गति से बाईक डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक चोरगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई इस हादसे में बाइक चालक की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है दोनों युवक चोरगलिया से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक समता आश्रम गली हल्द्वानी में किराए के मकान में रहते हैं। वह यहां रिक्शा चलाने का कार्य करते हैं। मृतक की पहचान पप्पू उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है जबकि का नाम संजीव है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts