Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, दूसरे राज्यों की रेत के साथ चार ट्रक पकड़े; दो लाख जुर्माना

खबर शेयर करें -

देहरादून: अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान प्रशासन की टीम ने दूसरे राज्यों से रेत लेकर आ रहे चार ट्रक पकड़े और उन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार के मुताबिक, दूसरे राज्यों से रेत-बजरी आदि लेकर आने पर प्रतिबंध है। प्रदेश के राजस्व हित में यह निर्णय लिया गया है।

वहीं, अवैध खनन को लेकर भी गंभीरता दिखाई जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर निरंतर छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डोईवाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सहारनपुर से रेत लेकर आए चार ट्रक पकड़े गए। अवैध खनन पर ट्रकों को सीज किया गया। इन पर लदे 23 घन मीटर रेत को जब्त किया गया। साथ ही दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। चेकिंग टीम में उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, जिला खान अधिकारी वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts