Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- भगवान राम पहले भी थे और आज भी हैं

खबर शेयर करें -

देहरादून। Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। साथ ही कहा कि उत्तराखंड की जनता को सोच समझकर वोट देना होगा। 57 सीटें जीतकर भी भाजपा उत्तराखंड में विकास के नाम पर तीन-तीन मुख्यमंत्री थोपने को विकास बता रही है। भगवान राम को लेकर उन्होंने कहा कि राम पहले भी थे और आज भी हैं। पर, भाजपा नेता यह सिद्ध करने पर तुले हैं कि राम 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद ही प्रकट हुए।

दिग्विजय सिंह कांग्रेस भवन में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कि भाजपा सरकार ने लोकसभा में जिस मनरेगा को कांग्रेस सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा उदाहरण करार दिया। आज उसी मनरेगा का सहारा लेकर मोदी सरकार ने कोरोना काल में ग्रामीण आबादी की रोजगार से जोड़ा।

दिग्विजय सिंह ने उत्तराखंड कांग्रेस की घोषणा पत्र बनाने को लेकर तारीफ की और कहा कि कहा चार धाम चार काम और उत्तराखंड स्वाभिमान भाजपा के झूठे वादों पर भारी पड़ेंगे। उन्होंने बेरोजगारी, मंहगाई, पैगसेस जैसे मामलों पर केंद सरकार को घेरा। कहा मोदी सरकार ने पिछले सात सालों में पेट्रोल व डीजल से ही 24 लाख करोड़ रुपये कमाए। यह रकम कहां खर्च हो रही है, इसका हिसाब देने को भाजपा सरकार तैयार नहीं है।साभार न्यू मीडिया

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized