Connect with us

अपराध

डीडीहाट हत्याकांड: सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक, चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज

 

डीडीहाट हत्याकांड: सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक, चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज

डीडीहाट/पिथौरागढ़। डीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम की शुरुआती जांच में हत्या की आशंका की पुष्टि होने के बाद मृतक की मां की तहरीर पर एक वाहन चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात दूनाकोट मार्ग पर कफलवा बैंड के पास राहगीरों ने एक युवक को सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। रात करीब 11:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हुनेरा निवासी भूपेंद्र सिंह चौहान (37) के रूप में हुई।

 

 

पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, जिसके आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई गई।

 

 

मृतक की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका बेटा डीडीहाट बाजार से एक वाहन चालक के साथ घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

सीओ डीडीहाट उमेश मलिक ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने की उम्मीद है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts