Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

‘धाकड़ धामी की धमक ने धड़काई धुरंधरों की धमनियां’, धामी पर फिदा हरीश पुत्र आनंद रावत

खबर शेयर करें -

 

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस को बड़े अंतर से मिली पराजय को लोकतंत्र के लिए खतरा करार दे रहे हैं, वहीं उनके पुत्र व कांग्रेस में विभिन्न पदों पर आसीन रहे आनंद रावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुरीद नजर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से

चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी की जीत के बाद इंटरनेट मीडिया पर आनंद रावत की पोस्ट चर्चा का विषय बन गई। ‘धाकड़ धामी की धमक ने धड़काई धुरंधरों की धमनियां’ शीर्षक से पोस्ट में उन्होंने धामी की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी से कर दी। उन्होंने कहाकि 2007 में जब धोनी को टी-20 वल्र्ड कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारतीय टीम चमत्कार करेगी।

कुछ ऐसा ही माहौल चार जुलाई, 2021 को उत्तराखंड की राजनीति में भी था। भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को प्रयोग के तौर पर तीसरे मुख्यमंत्री के पद की शपथ दिलाई। समय कम था और धामी को निरंतर बल्लेबाजी करनी थी। ऐसे में वह पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों के निर्णयों को उलटते-पलटते और नाराज मंत्रियों को मनाते दिखाई दिए।

आनंद ने कहा कि धामी का पहले छह महीने का कार्यकाल उल्लेखनीय नहीं रहा, लेकिन चुनाव में टिकट वितरण के कौशल ने प्रभावित किया। उनका होमवर्क और सर्वे सटीक था। उस पर जोखिम उठाने का माद्दा, इससे रक्षात्मक भाजपा को चुनावी संघर्ष में खड़ा कर दिया।

कुमाऊं मंडल में कांग्रेस प्रत्याशियों के मुकाबले भाजपा प्रत्याशियों के चयन की उन्होंने सराहा। उन्होंने कहा कि अब धामी को उत्तराखंड के लिए राजनीतिक कौशल दिखाने की आवश्यकता है। राज्य की दो ज्वलंत समस्याओं मानव-वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि के समाधान को अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजना बनानी पड़ेगी। भू-कानून और नौकरियों में धांधली पर भी उन्होंने मुख्यमंत्री से रुख स्पष्ट करने की अपेक्षा की।

उक्रांद ने दी सीएम धामी को बधाई

चम्पावत उपचुनाव में मिली जीत पर उत्तराखंड क्रांति दल ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। साथ ही मुख्यमंत्री से अपेक्षा की है कि वह राज्य के सतत विकास को आगे तक लेकर जाएंगे। दल के पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने कहा है कि सीएम धामी पहाड़ की वास्तविक समस्याओं से वाकिफ हैं। इसलिए उम्मीद है कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों के विकास की ओर विशेष ध्यान देंगे।

राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकायुक्त की नियुक्ति करने की उम्मीद भी उन्होंने जताई। कहा कि उक्रांद पिछले लंबे समय से लोकायुक्त की नियुक्ति करने की मांग कर रही है। कहा कि जनता ने भाजपा को भारी जनादेश दिया है। इसलिए सीएम को चाहिए कि वह सरकारी विभागों में हो रहे घोटालों व अनियमितताओं पर कठोर निर्णय लें। बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी जाए। प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली पर रोक लगाई जाए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts