Connect with us

Uncategorized

दिल्ली पुलिस के जवान की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ घूमने आए थे नैनीताल

हल्द्वानी। नैनीताल के तल्लीताल थानान्तर्गत पडने वाले भुजियाघाट के ब्लोट रिसोर्ट में दिल्ली से आए एक पर्यटक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई । इस होटल में दिल्ली से आये तीन लोग रुके थे । मृतक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल था। पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल सत्यपाल उम्र 30 वर्ष अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे। कल रात आठ बजे वह होटल के स्विमिंग पूल में चले गए। जहां वह डूब गए। होटल कर्मियों की मदद से बाहर निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया। सुशीला तिवारी के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया कर दिया । मृतक को दिल्ली पुलिस का जवान बताया गया है। मृतक का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम हल्द्वानी में ही किया जा रहा । तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहितास सागर ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है ।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts