Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

दिल्ली कस्टम विभाग ने पकड़ी प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट, कीमत 1 करोड़ रुपये

खबर शेयर करें -
हाइलाइट्स
.पुलिस ने कुल 7,10,000 विदेशी सिगरेट जब्त की है.
.भारतीय सिगरेट की 30,21,500 स्टिक्स पकड़ी गई हैं.

नई दिल्ली. दिल्ली कस्टम विभाग की ओर से शुक्रवार को एक करोड़ के मूल्य वाली विदेशी सिगरेट स्टिक्स पकड़ी गई हैं. पुलिस ने कुल 7,10,000 स्टिक्स जब्त की है. विदेशी सिगरेट के अलावा पुलिस ने भारतीय सिगरेट के पैकट भी जब्त किए हैं. भारतीय सिगरेट की 30,21,500 स्टिक्स पकड़ी गई हैं. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए एक बयान के मुताबिक इस पूरे माल को लेकर किसी तरह के कागजात नहीं मिले हैं. इस माल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.

दिल्ली कस्टम में चीफ कमीश्नर सुरजीत भुजाबल के अनुसार भारत में सिगरेट की स्मगलिंग को लेकर किसी भी तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद के लिए बनाए गए नियमों के तहत इस केस मेंकार्रवाई की जाएगी. स्मगलिंग के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर काफी हानिकारक प्रभाव पड़ता है. भारतीय कस्टम विभाग लगातार इस तरह की अवैध स्मगलिंग को लेकर कार्रवाई कर रहा है.

इनकी जीएसटी भी अदा नहीं की गई थी
दिल्ली कस्टम विभाग को इतनी संख्या में विदेशी और देसी सिगरेट को लेकर सूचना मिली थी. जिसके आधार पर विभाग की ओर से दिल्ली एक इंडस्ट्रियल एरिया में छापा मारा गया. इन देसी और विदेशी सिगरेट को अवैध रूप से गोदाम में रखा गया था और इनकी जीएसटी भी अदा नहीं की गई थी.

वास्तविक कीमत 330 रुपये होती है
इन प्रतिबंधित सिगरेट की स्मगलिंग विभिन्न देशों में की जाती है. इसके तहत विभिन्न टैक्स, इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट ड्यूटी से ना ​देकर इन प्रतिबंधित सिगरेट्स को सस्ते दामों में बेचा जाता है. जानकारी के मुताबिक भारतीय बाजार में 100 से भी अधिक प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट की स्मगलिंग की जा रही है. इन स्मगलिंग की गई प्रतिबंधित सिगरेट की कीमत वास्तविक कीमत से 5 गुना तक कम होती है. जैसे अवैध तरीके से बेची गई 10 सिगरेट की कीमत 60 से 80 रुपये होती है जबकि वास्तविक कीमत 330 रुपये होती है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts