Connect with us

Uncategorized

ऊधमसिंह नगर के पुलभट्टा में ट्रेन से गिर कर युवक की मौत

किच्छा :  पुलभट्टा में  ट्रेन से गिर कर युवक की मौत हो गयी।  पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार सुबह पुलभट्टा गांव के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा होने की सूचना पर पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुच गयी। युवक का शव मिलने की बात फैलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

सूचना मिलने पर पास के ही सिरोली कला के लोग भी मौके पर पहुच गए। उन्होंने उसकी शिनाख्त तस्लीम आयु 25 वर्ष पुत्र अब्दुल करीम निवासी वार्ड 19 सिरौली कलां के रूप में की। तस्लीम की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। स्वजनों के मुताबिक तस्लीम शनिवार शाम को घर से निकला था। उसके बाद उसका पता नही चला। पुलभट्टा थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया शविवार रात ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।

करंट लगने से वृद्ध की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

रुद्रपुर: निर्माण कार्य के दौरान पानी की मोटर बंद करते समय लगे करंट से वृद्ध की मौत हो गई। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक फुलसुंगा निवासी 65 वर्षीय छदम्मी उर्फ पूरण मेहनत मजदूरी करते थे। शनिवार को वह गांव में ही चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करने गए हुए थे। शाम को काम पूरा होने के बाद वह पानी की मोटर बंद कर रहे थे। इसी बीच वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। यह देख साथी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर रात अस्पताल में डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही मृतक के तीनों पुत्र अन्य स्वजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। पिता की लाश देखकर पुत्रों के साथ ही नाते रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts