Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी अस्पताल का मामला, परिजनों ने सड़क पर रख दिया शव

खबर शेयर करें -

काशीपुर। एक निजी अस्पताल में रसौली के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए अस्पताल के बाहर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। उधर मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार टांडा उज्जैन निवासी कन्हैया की पत्नी मिथलेश को बच्चेदानी में रसौली है। जिसका ऑपरेशन कराने हेतु उसने मंगलवार की सुबह टांडा उज्जैन क्षेत्र में स्थित सहारा अस्पताल में भर्ती कराया था।

परिजनों ने बताया कि इस हेतु अस्पताल ने 15 हजार रूपये भी जमा कराये। कल फिर 10 हजार रूपये जमा कराए। रुपए जमा होने के बाद डॉक्टर ने महिला को बाहर ले जाने के लिए कह दिया। वह मिथलेश को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों का कहना था कि मिथलेश की मौत डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन में की गई लापरवाही की वजह से हुई है। मौत से गुस्साये परिजनों व अन्य लोगों ने दढ़ियाल बस स्टैण्ड के निकट शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार मय फोर्स के मौजूद हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts