Connect with us

Uncategorized

नैनीताल- दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

ज्योलिकोट नैनीताल क्षेत्र के नलेना में 19 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक के साथ नाह रहे एक अन्य युवक को साथियों ने डूबने से बचा लिया। घटना के बाद से गांव में गम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कार्तिक आर्यन (19) पुत्र बसंत लाल अपने चार अन्य दोस्तों के साथ शुक्रवार को नलेना तालाब किनारे पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान युवक नहाने के लिए तालाब में उतर गए। अचानक कार्तिक गहरे पानी में उतरकर डूब गया। उसके साथ ही नाह रहा दूसर युवक भी डूबने लगा तो बाकी के साथियों ने दोनों को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। पर जब तक साथी पहुंचते कार्तिक तालाब के गहरे पानी में डूब गया। जबकि साथियों ने डूब रहे दूसरे युवक को बचा लिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे ज्यूलीकोट चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। डूबे युवक कार्तिक का शव बरामद कर लिया गया है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts