Connect with us

Uncategorized

रानीखेत में जीवित किसान को पांच वर्ष पूर्व ही दिखा दिया गया मृत

रानीखेत: समीपवर्ती टूनाकोट गांव में जीवित किसान को मृत दर्शाए जाने का मामला सामने आने से विभागीय कार्यप्रणाली की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों ने इसे बड़ी लापरवाही करार देते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर ग्राम विकास अधिकारी ने कहा कि गलती कहां हुई पता लगा कर परिवार रजिस्टर को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

समीपवर्ती टूनाकोट गांव में विभागीय लापरवाही का बड़ा कारनामा सामने आया है। गांव के काश्तकार हरवंश सिंह को महत्वपूर्ण समझे जाने वाले परिवार रजिस्टर में पांच वर्ष पूर्व ही मृत दर्शा दिया गया है। हरबंस सिंह ने आवश्यकीय कार्य के लिए ग्राम विकास कार्यालय से परिवार रजिस्टर की नकल को आवेदन किया तो उन्हें मृत दिखाए जाने पर हरवंश के होश उड़ गए।

परिवार रजिस्टर में उन्हें वर्ष 2017 में ही मृत दर्शा दिया गया है। जन्मतिथि में भी गड़बड़ी सामने आई है। किसान हरबंस सिंह के अनुसार महत्वपूर्ण परिवार रजिस्टर की नकल जैसे प्रपत्र में ही उन्हें मृत दर्शा दिया गया है जिससे वह पेंशन समेत कई अन्य लाभों से वंचित हो सकते हैं। परिवार के सदस्य भी प्रभावित हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने लापरवाही को गंभीर करार दिया है।

ग्राम विकास अधिकारी नीता राणा के अनुसार किसान से संसोधन के लिए आवेदन मांगा जा रहा है। जल्द ही परिवार रजिस्टर को दुरुस्त किया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी के अनुसार गलती कहां हुई यह भी पता लगाया जा रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts