Connect with us

Uncategorized

पड़ोसी पर लगाया बेटी को भगाने का आरोप, बेटी ने थाने पहुंच कर खोल दी पिता की पोल

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के घर से बिना बताए जाने के बाद पिता ने युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा कर थाने में शिकायत कर दी। जब इस बात की जानकारी नाबालिग को हुई तो वह स्वयं थाने पहुंची पिता की करतूतों की पोल पुलिस के सामने खोल दी।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि चार जुलाई को एक व्यक्ति ने रायपुर थाने में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया।
तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। मुकदमे की जानकारी जब नाबालिग को लगी तो वह स्वयं थाने पहुंच गई। थाने पहुंचकर बताया कि उसके पिता उसके साथ गलत हरकतें व छेड़खानी करते हैं।विरोध करने पर मारपीट करते हैं।
पिता की गलत हरकतों से तंग आकर वह अपने परिजनों के साथ बिहार जा रही थी। जिस युवक पर उसके पिता ने आरोप लगाया है, वह उसकी मदद कर रहा था। उसके पिता अपने हरकतों को छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। नाबालिग के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts