Connect with us

Uncategorized

अंधड़ ने ले ली दो युवकों की जान, बाजपुर में दीवार के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत

हल्द्वानी : सोमवार रात आए अंधड़ ने दो युवकों की जान ले ली। टांडा जंगल में पेड़ की टहनी टूटने से सिडकुल कर्मचारी की मौत हुई। इधर, कालाढूंगी में टवेरा कार के ऊपर पेड़ गिरने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतको के शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। वहीं बाजपुर में दीवार के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार हनुमान मंदिर खुर्पाताल मल्लीताल निवासी 28 वर्षीय रवि कुमार पुत्र प्रेम राम टैक्सी कार चालक था। सोमवार को वह कालाढूंगी से चकलुवा की ओर आ रहा था। हनुमान मंदिर के पास एक विशालकाय पेड़ कार के ऊपर गिर गया। चालक की पेड़ से दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रास्ता बंद होने से उसे समय से उपचार नहीं मिल सका। वहीं रामपुर रोड में भी एक सिडकुल कर्मी की जान चली गई।

पुलिस के अनुसार मूलरूप से गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी 35 वर्षीय मनोज सिंह मेहरा पुत्र मोहन सिंह मेहरा यहां बिठौरिया नंबर एक वैशाली कॉलोनी में रहकर सिडकुल में नौकरी करता था। सोमवार रात वह प्राइवेट बस से रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रहा था।

तेज अंधड़ से रास्ते में पेड़ टूट गए। वह बस से उतरकर पेड़ की टहनियां हटा रहा था। इसी दौरान एक टहनी उसके ऊपर गिर गई। घायल को इलाज के लिए रुद्रपुर पहुंचाया गया। जहां से उसे हल्द्वानी रेफर किया गया। रामपुर रोड बंद होने के कारण पंतनगर से उसे हल्द्वानी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts