Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

डी के स्पोर्ट्स ने जीता उद्घाटन मैच, रक्षित डालाकोटी ने जड़ा नाबाद अर्धशतक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी –कमलवागांजा के जी एन जी क्रिकेट एरिना में जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला लीग का उद्घाटन मैच डी के स्पोर्ट्स क्लब और एकलव्य क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया,डी के स्पोर्ट्स के कप्तान दीपक कोश्यारी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया,एकलव्य क्रिकेट क्लब हल्द्वानी ने 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन बनाये, टीम के लिये सबसे ज्यादा नवल ने 1 छक्के 3 चौके की मदद से 32 रन इसके अलावा अतिरिक्त रनो से सबसे ज्यादा 35 रनो का हिजाफ़ा किया,डी के स्पोर्ट्स क्लब हल्द्वानी के लिये हरीश मौर्या ने 3 व उत्कर्ष राना और आरुष मेलकानी ने 2–2 विकेट झटके,जबाब में उतरी डी के स्पोर्ट्स क्लब ने 17 ओवर में निर्धारित लक्ष्य 116 रन को पूरा कर 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की,टीम के लिये रक्षित डालाकोटी ने नाबाद अर्धशतक 11 चौके के साथ 53* रन जमाकर व हिमांशु ने 1 छक्के व 4 चौके की मदद से 28*नाबाद पारी से मैच को आसानी से जीतकर मैच में जीत दर्ज की,एकलव्य क्रिकेट क्लब के लिये राकेश,सिकंदर, भूपेंद्र ने 1–1 विकेट लिया, मैच के अंपायर इकरार अंसारी और निश्चल मेहरा व स्कोरर पवन राना व दया पनेरू थे,इससे पहले मैच का शुभारंभ भाजपा नेता शंकर कोरंगा और पार्षद अमित बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया,इस मौके पर सीएयू के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा,जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै,उधमसिंह नगर क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राहुल पंवार,लीला कांडपाल,किशन अनेरिया,अमित बिष्ट,गजेंद्र रावत,विशाल नेगी, विनोद वर्मा,त्रिलोक जीना,अमित कांडपाल, नवीन टम्टा,मनोज पंत,मनोज भट्ट,अमर पाल ,मीनू,दिग्विजय कनवाल,दान सिंह कन्याल,गौरव कपिल सहित सैकड़ो दर्शको ने मैच का आनंद उठाया। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कल ब्रस्पतिवार को यंग बॉयज और हल्द्वानी क्रिकेटर्स के मध्य सवेरे 6.30 बजे से खेला जायेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts