Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

Cyber crime: नैनीताल में होटल के नाम पर ठगी की कोशिश

खबर शेयर करें -

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मल्लीताल क्षेत्र में होटल की फर्जी गूगल पेज बनाकर ठगी का प्रयास करने का मामला सामने आया है जिसके बाद होटल के महाप्रबंधक ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कर्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार नगर के मल्लीताल क्षेत्र में एक होटल का गूगल पेज को हैक कर कर ठगों द्वारा होटल स्वामी का नम्बर हटा कर अज्ञात का नम्बर डाल दिया गया। और पर्यटको से बुकिंग लेने का प्रयास भी किया गया है। जिस पर होटल के महाप्रबंधक ने बुकिंग लेने वाले पर्यटको के साथ धोखाधड़ी करने की आशंका जताई। जिसके बाद होटल स्वामी के मल्लीताल कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए अज्ञात के खिलाफ कर्रवाई की मांग की। एसआई दीपक बिष्ट ने कहा कि होटल के महाप्रबंधक की शिकायत के आधार पर मामला साइबर को भेज दिया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts