Connect with us

Uncategorized

Uttarakhand Weather News: चार दिन फिर गर्म, 27 जुलाई से फिर बरसेंगे बादल

हल्द्वानी : कुमाऊं में छिटपुट वर्षा का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। कुमाऊं मंडल में सर्वाधिक 75 मिमी वर्षा बागेश्वर जिले के शामा में रिकार्ड की गई। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 6.0 मिमी व ज्योलीकोट में 16.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हल्द्वानी के अधिकतम तापमान में बीते रोज की अपेक्षा 2.5 डिग्री की तेजी दर्ज की गई है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

jagran

मौसम विभाग ने शनिवार को कुमाऊं मंडल में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा की संभावना जताई है। बागेश्वर अल्मोड़ा पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं पर तीव्र बौछारें भी पड़ सकती हैं। 24 से 26 जुलाई के बीच वर्षा में कमी आने की संभावना है। इस अवधि में कुमाऊं मंडल के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। कहीं कहीं पर दोपहर के बाद आंशिक बादल छा सकते हैं। 27 जुलाई से वर्षा में एक बार फिर तेजी आने लगेगी। इसके साथ तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी।

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान         अधिकतम  न्यूनतम

हल्द्वानी      32.0        25.1

पंतनगर       32.8       25.3

नैनीताल      20.4        16.9

मुक्तेश्वर       23.4        16.5

अल्मोड़ा      31.2       21.2

बागेश्वर        34.4       23.7

चम्पावत      25.2       18.7

पिथौरागढ़    28.6       20.3

Uttarakhand Weather News: चार दिन फिर गर्म, 27 जुलाई से फिर बरसेंगे बादल

हल्द्वानी व अल्मोड़ा का मौसम समान

पिछले दो-तीन दिनों में जारी छिटपुट बारिश की वजह से गर्मी से काफी राहत मिली है। विशेषकर मैदानी इलाकों का तापमान सामान्य या उससे एक से दो डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है ऐसे में मौसम सुहावना बना हुआ है।

शुक्रवार को हल्द्वानी व अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान लगभग एक समान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो अल्मोड़ा का तापमान हल्द्वानी की अपेक्षा 4 डिग्री सेल्सियस कम है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts