Connect with us

Uncategorized

मुसीबत: ओमिक्रॉन से पैदा हुआ नया वैरिएंट

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के खतरनाक वैरिएंट से एक नया वैरिएंट उत्पन्न हो गया है जिसे जांच के तहत एक प्रकार के रूप में नामित किया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार फि लहाल इसकी पहचान और खतरे के स्तर को जानने के लिए परीक्षण किया जा रहा है। यूकेएचएसए के निदेशक डॉ. मीरा चंद ने कहा कि ओमिक्रॉन लगातार म्यूटेट करने वाला वैरिएंट है। इसलिए यह उम्मीद की जा सकती है कि हम नए रूपों को देखना जारी रखेंगे। डॉ. मीरा चंद ने कहा कि हम इसके जीनोम सीक्वेंसिंग पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। खतरा के स्तर को पहचानने की कोशिश की जा रही है।
ब्रिटिश अखबार डेली मेल के अनुसार हाल ही में यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के ५३ सीक्वेंस की पहचान की है। हालांकि कई स्वास्थ्य एजेंसी ने इसे कम खतरनाक माना है। इसके अलावा स्टेटन्स सीरम इंस्टीट्यूट (एसएसआई) के शोधकर्ता एंडर्स फ ॉम्सगार्ड ने कहा कि नए स्ट्रेन को देखकर हम सभी हैरान थे लेकिन चिंतिति नहीं थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts