Connect with us

Uncategorized

शादी का कॉन्ट्रैक्ट: इन 8 अनोखी शर्तों के साथ कपल ने की शादी, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

शादी, सात फेरों से बना जन्मों का एक बंधन है। इस बंधन में कुछ शर्तें भी होती हैं जो सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के बीच की बात होती है। लेकिन भैया… इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कपल का शादी का कॉन्ट्रैक्ट खूब चर्चा में हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट में दुल्हन ने ऐसी-ऐसी शर्तें रखी हैं कि वीडियो देखने के बाद कई लड़कियां बोल रही हैं कि वे भी शादी में ऐसी शर्तें रखेंगी। सही में, कुछ शर्तें तो इतनी हैरान करने वाली हैं कि दूल्हा भी शायद एक बार को सोच में रहा होगा शादी करूं या नहीं!

क्या है वो 8 शर्तें?

-8-

इस वायरल क्लिप में हम देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन बैठकर एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर रहे हैं। उसमें अंग्रेजी में आठ शर्तें लिखी हैं। पहली शर्त है कि दोनों महीने में सिर्फ एक पीत्जा खाएंगे। दूसरी शर्त के मुताबिक दूल्हे को हमेशा घर के खाने के लिए हां कहना पड़ेगा। तीसरी शर्त दुल्हन के लिए है, जिसके अनुसार उसे शादी के बाद हमेशा घर में साड़ी पहननी पड़ेगी। चौथी शर्त में लिखा है कि दूल्हा नाइट पार्टी तो कर सकता है, लेकिन सिर्फ अपनी पत्नी के साथ। पांचवी शर्त है कि दोनों को रोज जिम जाना ही होगा। छठी शर्त है कि दूल्हे को हर रविवार नाश्ता बनाना होगा। सातवीं शर्त के मुताबिक दूल्हे को हर पार्टी में दुल्हन की सुंदर तस्वीरें खींचनी होगी। आठवीं शर्त में लिखा है हर 15 दिन में दूल्हे को उसे शॉपिंग पर लेकर जाना होगा।

‘शादी है या फिर कॉन्ट्रैक्ट…’

यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल wedlock_photography_assam से 22 जून को शेयर किया गया था। उन्होंने कैप्शवन में लिखा- शादी का कॉन्ट्रैक्ट। इस क्लिप अब तक 40.6 मिलियन (4 करोड़ से अधिक) व्यूज और 1.9 मिलियन (करीब 20 लाख) लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने लिखा कि शादी है या फिर कॉन्ट्रैक्ट… वहीं कुछ यूजर्स को यह कॉन्ट्रैक्ट काफी पसंद आया। लड़कियों को तो 8वीं शर्ती बहुत पसंद आई।

यहां देखें वायरल वीडियो…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts