Connect with us
Covid-19 Cases in India देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 12193 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 10765 मरीज ठीक भी हुए हैं। वही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 67556 हो गई है।

Uncategorized

देश में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मरीज, 12193 नए मामले आए; 67 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

देश में एक दिन बाद ही कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 12,193 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले, कल यानी 21 अप्रैल को कुल 11,692 नए मामले सामने आए थे।

67 हजार के पार हुए एक्टिव केस

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर अब 67,556 हो गए हैं। 21 अप्रैल को सक्रिय मरीजों की संख्या 66,170 थी। 24 घंटे में कोरोना से 10,765 मरीज रिकवर हुए हैं। अब तक 4 करोड़ 42 लाख 83 हजार 21 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

24 घंटे में कोरोना के 42 मरीजों की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना से 42 मरीजों की जान भी गई है। देश में कोरोना से अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 300 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक कोरोना के कुल 4 करोड़ 48 लाख 81 हजार 877 मामले सामने आ चुके हैं।

  • डेली पॉजिटिविटी दर- 6.17 फीसदी
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर- 5.29 फीसदी
  • एक्टिव केस- 0.15 फीसदी
  • रिकवरी दर- 98.66 फीसदी
  • मृत्यु दर- 1.18 फीसदी

देश में कितने लोगों को लगी वैक्सीन?

देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 220.66 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी है। 102.74 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगी है। 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts