Connect with us

Uncategorized

 पहले राउंड की काउंटिंग पूरी, सीएम धामी बंपर वाेटों से आगे

चम्पावत :  सीएम धामी समेत चंपावत के चार प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज हो जाएगा। उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान स्थित वन पंचायत भवन सभागार में शुरू हो चुकी है। मतपत्रों के साथ ईवीएम से भी कांउंटिंग हो रही है।  मतगणना के लिए रिजर्व सहित कुल 65 कार्मिक और डाक मतपत्रों की गणना के लिए 27 कार्मिक लगाए गए हैं। 31 मई को हुए मतदान में कुल 64 फीसद के अधिक मतदान हुआ था। यानी कुल 61,576 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

सीएम धामी कांग्रेस से कहीं अधिक आगे

चंपावत उपचुनाव में रुझान आने शुरू हो गए हैं। चार बूथों की ईवीएम से काउंटिंग का काम पूरा हो गया है। भाजपा 1462 मत मिले हैं तो वहीं कांग्रेस को सिर्फ 38 मत मिले। जिसके बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। भाजपा के लोग उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा कर रहे हैं।

सीएम धामी न‍िर्मला गहतोडी से चल रहे हैं आगे

उत्तराखंड के चम्पावत में हुए उपचुनाव की मतगणना प्रारंभ हो चुकी है। यहां भाजपा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रत्याशी हैं जबकि कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी।

पहले राउंड की काउंटिंग पूरी

पहले राउंड में सीएम धामी को मिले 3856 मत और कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 165 वोट मिले हैं। रुझानों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह नजर आ रहा है।

दूसरा राउंड की काउंटिंग में भी सीएम धामी 3545 वोटों से आगे

चंपावत उपचुनाव में गणना लगातार जारी है। भाजपा प्रत्याशी सीमए धामी बंपर वाेटों से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरा राउंड की काउंटिंग में सीएम धामी 3545 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को अभी तक सिर्फ 148 वोट मिले हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts