Connect with us

Uncategorized

कोरोना की दोगुनी रफ्तार, आंकड़ा एक ही दिन में हज़ारों पार, कई मरीज़ों की मौत

देश में कोरोना संक्रमण दोगुना रफ्तार से बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह के दौरान रोजाना संक्रमित मिलने वाले रोगियों की संख्या अब दोगुना तक पहुंच गई है। देश में शुक्रवार के कोरोना के 3,095 संक्रमितों की पहचान की गई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब एक दिन में सामने आए नए मामलों का आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंचा है। जानकारी के मुाबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना की वजह से पांच लोगों की मौत भी हुई है। इसमें गोवा-गुजरात में एक-एक और केरल में तीन मरीजों की मौत शामिल है। इसी के साथ अब तक 5.30 लाख लोगों की कोरोना की वजह से जान गई है।

दैनिक सकारात्मकता 2.61 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता 1.91 प्रतिशत आंकी गई। देश में कोरोना के कुल मामले 4.47 करोड़ (4,47,15,786) हो गए हैं। इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि देश में तीन हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो बीते छह महीने में पहली बार हुआ था। बीते सप्ताह तक देश में औसतन 1,500 लोग रोजाना संक्रमित मिल रहे थे। मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में कोरोना वायरस के 3,016 मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले दो अक्तूबर 2022 को कोरोना के 3,375 केस सामने आए थे। इसके अलावा कोरोना से 1,396 लोग ठीक भी हुए थे। एक दिन पहले सक्रिय मामले 13,509 थे, जो अब बढ़कर 15,208 हो गए हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts