Connect with us

Uncategorized

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, मामले हजारों के पार…फिर लगेगा लॉकडाउन??

नई दिल्ली। गर्मी बढ़ रही है और कोरोना वायरस के मामले भी लगातार बढऩे लगे हैं। अप्रैल के महीने में दो साल पहले कोरोना ने हाहाकार मचाया था, अब जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं उससे फिर वही स्थिति होने की आशंका नजर आ रही है।


देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार से लेकर लोगों तक के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार (१४ अप्रैल) को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते २४ घंटों में कोरोना के ११ हजार १०१ नए मामले दर्ज किए गए हैं।

इसी के साथ कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या ४९ हजार के पार पहुंच गई है।
कोरोना वायरस के संक्रमण की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक दिन पहले यानी १३ अप्रैल को सामने आए आंकड़ों में १ हजार नए मामले जुड़ गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य ंमंत्रालय की ओर से १३ अप्रैल को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना के १०१४९ नए मामले सामने आए थे। कोरोना के मामलों में काफ ी तेजी से उछाल देखा गया है। इससे एक दिन पहले यानी १२ अप्रैल को देश में कुल ७८३० मामले सामने आए थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts