Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमित छात्रा की मौत, मिले 29 नए मरीज

खबर शेयर करें -

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बुखार, जुकाम, खांसी की शिकायत के बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

छात्रा को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिस कारण उसे आइसीयू में भर्ती किया गया था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार सुबह हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी थी। इसी दौरान की उनकी मृत्यु हो गई। एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग व स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मचा है।

वहीं पिछले 24 घंटे में उत्‍तराखंड में 29 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें देहरादून जिले में 21, हरिद्वार में तीन, नैनीताल में दो, चंपावत, पौड़ी व टिहरी में एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं, इस दौरान 35 संक्रमित ठीक हुए हैं। वर्तमान में 87 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग व आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा

आरटीपीसीआर व जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। चंपावत विकासखंड के च्यूराखर्क गांव निवासी छात्रा को जुकाम व खांसी की शिकायत होने पर गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सीएमओ डा. केके अग्रवाल ने बताया कि छात्रा को बुखार, जुकाम के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसका एंटीजन टेस्ट लिया गया। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई। देर रात उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। जिसके बाद उसे आइसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। आक्सीजन लेवल कम होने व अन्य दिक्कत होने पर उसे शुक्रवार सुबह हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

सीएमओ ने बताया कि छात्रा का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग व आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने के बाद होगी।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों छात्रा अपने सहपाठियों के साथ पंतनगर भ्रमण पर गई थी और 28 मार्च को घर वापस लौटी थी। इस प्रकरण में स्कूल प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए जवाहर नवोदय के प्राचार्य संजय शुक्ल को फोन किया गया, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। विद्यालय का पक्ष आने पर अगले अंक में दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल व गांव भेजी टीम

छात्रा की कोरोना संदिग्ध मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय व छात्रा के गांव च्यूराखर्क के लिए टीम भेज दी गई है। सीएमओ डा. अग्रवाल ने बताया कि टीम छात्रा के संपर्क में आए सभी लोगों का एंटीजन टेस्ट करेगी। संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेट किया जाएगा।

एक मार्च से दो लोगों को टीका लगा

जिले में कोरोना वैक्सीनेशन व सैंपलिंग दोनों थमे हैं। एक मार्च के बाद दो लोगों को टीका लगा है। जबिक एक जनवरी 2023 के बाद 183 सैंपल लिए गए हैं। हालांकि कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं निकला है। एक जनवरी 2022 के बाद चंपावत जिले में 1994 संक्रमित आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts