Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

कोरोना: बड़ी राहत, रविवार के मुकाबले हजारों मरीज कम

खबर शेयर करें -

कोरोना से बड़ी राहत: संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी कमी, सक्रिय मामले घटकर हुए 11 लाख के करीब
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार (7 फरवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 83 हजार 876 ( 83,876) नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 25 हजार कम हैं।
देश में कोरोना संकट के बीच आज राहत की खबर आई है। दरअसल, आज कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी कमी आई है और सक्रिय मामले भी तेजी से घट रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार (7 फरवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 83 हजार 876 ( 83,876) नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 25 हजार कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 895 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 11.08 लाख (11,08,938) सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1.99 लाख(1,99,054) रही। राहत की बात यह भी है कि रोजाना संक्रमण दर घटकर 7.25 फीसदी पर आ गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized