Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह ने थामा आप का हाथ

खबर शेयर करें -

देहरादून। कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धनौल्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र ने कांग्रेस छोड़ने के 6 घंटे के भीतर ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस के सभी पदों से मुक्त होकर आप पार्टी का दिल्ली में दामन थाम लिया है। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने बयान जारी करते हुए कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है और केजरीवाल की नीतियों को लोग समझने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट की ओर से आप पार्टी का दामन थामने से जहां एक ओर आप मजबूत होगी वहीं उनके सालों के तर्जुबे से पार्टी को नई ताकत मिलेगी।
उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, जिस पर सवार होना डूबने के समान है और जोत सिंह बिष्ट एक सुलझे नेता हैं, जिनका प्रदेश के प्रति एक गहरा विजन है और उन्होंने आप पार्टी का दामन थामकर प्रदेश के लिए अपनी सोच उजागर की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts