Connect with us

Uncategorized

कांग्रेस नौ अगस्त से 15 अगस्त तक निकलेगी भारत जोड़ा यात्रा: यशपाल आर्य

रुद्रपुर। देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कांग्रेस ने अपने निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए शक्ति झोंकनी शुरू कर दी है। पार्टी की नजरें भाजपा के कार्यक्रमों और उसकी तैयारियों पर भी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर नौ अगस्त क्रांति दिवस से प्रदेश के सभी जिलों में प्रस्तावित भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को लेकर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। बैठक में भाजपा के ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम को कांग्रेस ने अपनी विचारधारा की जीत बताया।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी में हुई बैठक हुई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि नौ अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक जिले में 75 किमी की भारत जोड़ो यात्रा निकालने का कार्यक्रम तय है। यात्रा का समापन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर जिला मुख्यालयों एवं प्रदेश मुख्यालय में समारोहपूर्वक होगा।

यह तय किया गया कि प्रत्येक जिले में तिरंगा यात्रा के लिए पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक की उपस्थिति में कांग्रेसजनों की बैठक होगी। इसमें यात्रा रूट तय किया जाएगा। सात दिन तक यात्रा में प्रतिभाग करने वाले नेताओं की सूची 27 जुलाई को प्रदेश मुख्यालय और 29 जुलाई तक पूरी जानकारी पार्टी हाईकमान को दी जाएगी। यात्रा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में कहा कि भाजपा के प्रदेशभर में तिरंगा झंडा लगाने के कार्यक्रम को कांग्रेस की विचारधारा की जीत बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कभी तिरंगे को स्वीकार नहीं किया। भाजपा का तिरंगे को सम्मान देने का निर्णय स्वागत योग्य है।
बैठक में यह भी तय हुआ कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को एक अगस्त को हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल के जिला व महानगर अध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधायकों समेत तमाम वरिष्ठ पार्टी नेताओं की बैठक होगी। बैठक में पूर्व विधायक संजीव आर्य, प्रदेश प्रवक्ता डा गणेश उपाध्याय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts