Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

कांग्रेस के पैनल मे प्रत्याशी के नाम नही होते: भट्ट

खबर शेयर करें -

उपेक्षा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे आक्रोश, भाजपा को लेकर उत्साहदेहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस मे आम कार्यकर्ता की अहमियत इस बात से समझा जा सकता है कि वहाँ चुनाव मे प्रत्याशी चयन के लिए पैनल बनता है उसमे मूल कार्यकर्ताओ के नाम नही होते।

मीडिया से अनौपचारिक वार्ता मे एक सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आम कार्यकर्ताओ को उपेक्षित रखने से उनका मोह पार्टी से भंग हो रहा है। नगर पालिका या पूर्व मे प्रत्याशी रहे ऐसे कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर मे इसी कारण चौंकाने वाले नतीजे आने वाले हैं। भाजपा को एक बड़ी जीत मिलना निश्चित है। कांग्रेस मे उसकी कार्यकर्ता विरोधी नीति के कारण आक्रोश है और जल्द ही बड़ी संख्या मे कांग्रेसी भाजपा का दामन थामने वाले है। भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उप चुनाव मे दिवंगत कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के द्वारा कराये गए विकास कार्यों की बदौलत चुनाव मैदान मे है। आम लोगों मे इस परिवार के प्रति सहानुभूति है और उन्हे श्रद्धांजलि देना चाहती है। यही कारण है कि कांग्रेस को पार्टी मूल का कार्यकर्ता तक नही मिला।

उन्होंने कहा कि प्रदेश मे मानसूनी आपदा के चलते कार्यकर्ताओ को प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के निर्देश दिये गए है। जिला स्तर पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर पीड़ित तक पहुंचने मे जुटे है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार आपदा राहत कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे है। सरकार के बेहतर प्रबंधन का नतीजा है की हानि अधिक नही हुई और सरकार पूरी तरह से प्रभावितों के साथ खड़ी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts