Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी! नाराजगी दिखाने वालो पर बरसे कांग्रेसी नेता

खबर शेयर करें -

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के कार्यभार ग्रहण समारोह में कार्यकर्ता उमड़ने लगे। राजीव भवन में वक्ताओं ने बगावती तेवर दिखा रहे नेताओ पर निशाना साधा। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि एक विधायक के टिकट पर चुनाव जीते। आज कहते है कि सम्मान नहीं मिल रहा।

भाजपा के सीएम के लिए सीट छोड़ने के बयान दे रहे हैं। ऐसे लोगो को कतई बर्दास्त न किया जाय। ऐसे नेताओं के लिए कांग्रेस के दरवाजे पर कुंडी लगा दी जानी चाहिए। गणेश उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस के विरोध में बोल रहे नेताओ को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। यदि हिम्मत है तो इस्तीफा देकर  चुनाव लड़कर दिखाएं। उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष करण माहरा  को अनुशासन पर विशेष फोकस रखना होगा। बड़े नेता यदि अनुशासन तोड़े तो उन पर भी करवाई हो। कार्यक्रम अभी जारी है। सभी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का इन्तजार किया जा रहा है। दोनो जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।

काजी निजामुद्दीन, वीरेंद्र जाति, मनोज रावत, हीरा सिंह बिष्ट, जीतराम, सूर्यकात धस्माना, आनंद बहुगुणा आदि मौजूद रहे। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts