Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने कहा, भाजपा चुनाव जीतने को ले रही धनबल का सहारा

खबर शेयर करें -

चम्पावत : 31 मई को होने वाले उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है। पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करना माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कई बड़े नेता पार्टी प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के समर्थन में प्रचार कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर चुके हैं। शनिवार को भी पार्टी का प्रचार अभियान जारी रहा।

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला ने भी दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर उन्हें जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ईमानदारी के साथ चुनाव लड़ रही है जबकि भाजपा धनबल का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता अच्छे और बुरे का अंतर जानती है। कांग्रेस पर चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की जनता का पूरा भरोसा है।

उन्होंने कांग्रेस को वोट देकर उन्हें सेवा का अवसर देने की अपील की। उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, निर्मल तड़ागी, भगीरथ भट्ट सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर कपकोट के पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत ने चम्पावत नगर और विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही विधान सभा क्षेत्र का विकास कर सकती है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को कांग्रेस सरकार के दौरान क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को भी गिनाया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भुवन चौबे, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक गंगोला, आइटी विभाग के जिलाध्यक्ष विमल पांडेय, रवि बिष्ट, दीपांशु वर्मा ने भी नगर के विभिन्न स्थानों पर घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।

कांग्रेस ने हमेशा किया है सैनिकों का सम्मान

चम्पावत : कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कै. बलवीर सिंह रावत का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सैनिकों व पूर्व सैनिकों का सम्मान किया है। सैनिकों की उपलब्धियों को कभी भी अपने राजनीतिक लाभ के लिए नहीं भुनाया है। चुनाव प्रचार के अन्तिम दौर में रावत ने शनिवार को चम्पावत में पूर्व सैनिकों एवं आम जनता से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट पाने के लिए पूर्व सैनिकों को गुमराह कर रही है। कहा कि विधानसभा चम्पावत के युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं। महिलाओं को उनका वास्तविक हक नहीं मिल रहा है। उन्होंने उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को जिताने की अपील की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts