Connect with us

Uncategorized

इंडिया टॉपर हिमांशु पांडेय को बधाई देने पहुंचे कमिश्नर दीपक रावत

हल्द्वानी। कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एक्जामिनेशन (सीडीएसई) की परीक्षा में देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले हल्द्वानी के लामाचैड़ निवासी हिमांशु पांडे को लगातार बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सीडीएसई की परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले हिमांशु पांडे के घर पहुंचकर हिमांशु व उनके माता पिता को बेटे की सफलता के लिए पुष्गुच्छ भेट कर बधाइयां और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि इस तरह के प्रतिभावान छात्रों की सफलता से अन्य युवा भी प्रेरित होते है। हिमांशु पांडे ने सीडीएसई की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करके हल्द्वानी ही नहीं पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड के युवाओं में आर्म्ड फोर्सेज व देश सेवा का एक क्रेज है और इसी क्रेज को हिमांशु पांडे ने बरकरार रखते हुए सीडीएसई की परीक्षा में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। टॉपर हिमांशु पांडे ने बताया कि 10 वे प्रयास में वह सफल हुए है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts