Connect with us

Uncategorized

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत औऱ बिगड़ी, ब्रेन डेड घोषित

हास्य कलाकार एवं अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत फिर बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया है। वह 10 अगस्त से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। राजू श्रीवास्तव के फैंस की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रत्येक दिन कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट जारी किया जाता है। 10 अगस्त को कॉमेडियन एवं भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव जिम में वर्कआउट करने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।
हर कोई राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहा है। राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते हैं। वह उनके बिग फैन हैं, ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद उनके परिवार ने बिग-बी से कहा कि जो मैसेज उन्होंने राजू के लिए लिखकर भेजे हैं, वह उन्हें रिकॉर्ड करके भेजें ताकि राजू को सुनाए जा सकें। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए तुरंत अपने अंदाज में कई संदेश रिकॉर्ड करके भेजे हैं, इनमें से कुछ में उन्होंने कहा ‘राजू उठो, बस बहुत हुआ’, अभी बहुत काम करना है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts