Connect with us

Uncategorized

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, डाक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया

नई दिल्ली। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक है। डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया है। कुछ रिपोर्ट्स में उनके निधन का भी दावा किया जा रहा है, लेकिन परिवार या अस्पताल की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव की हालत पिछले कुछ दिनों से स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ गई। कॉमेडियन का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है, जहां वे 10 अगस्त से भर्ती हैं। इस बीच, राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने बताया है कि उनके पति की हालत स्थिर है। शिखा ने एक्टर की सेहत को लेकर उड़ रही अफवाहों को परेशान करने वाला बताया।
बता दें कि 10 अगस्त की सुबह जिम में वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव बेहोश होकर गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उस दिन से लेकर अब तक वो होश में नहीं आए हैं। राजू श्रीवास्तव के फैंस लगातार उनकी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टर्स उनकी सेहत की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव को बीते दिनों बुखार हुआ था, जिसकी दवा उन्हें दी जा रही थी। जब उनकी हालत में सुधार नहीं आया तो फिर एमआरआई किया गया था। जिसमें सामने आया था कि उनकी दिमाग की एक नस दबी हुई है। उनके सिर के ऊपरी हिस्से में ब्लड क्लॉट भी पाए गए थे। यही कारण है कि वो इतने दिनों से होश में भी नहीं आए हैं।

राजू श्रीवास्तव के बड़े भाई ने भी इस बारे में जानकारी दी थी कि राजू को तीन दिन से बुखार है। इंफेक्शन के खतरे को देखते हुए परिजनों की सहमति से किसी को भी उनके बेड तक जाने की मनाही है। परिवार के सदस्यों को ICU के बाहर एक ग्लास विंडो से राजू को देखने की अनुमति है। साथ ही बुखार होने की वजह से डॉक्टर ने वेंटिलेटर न हटाने का फैसला लिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts