Connect with us

Uncategorized

घटती जनसंख्या से परेशान चीन में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला ‘मौका’, एक महीने में करना होगा यह काम

चीन ने गिरती जन्मदर को रोकने के लिए अब एक नई योजना शुरू की है। इसके तहत बीजिंग में कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को रोमांस के लिए स्प्रिंग ब्रेक दिया जाएगा। जिसमें वह अपने प्यार की तलाश पूरी कर सकेंगे और उसके साथ कुछ वक्त बिता सकेंगे। कई कॉलेजों ने छात्रों को अप्रैल के पहले सप्ताह में छुट्टी का एलान भी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फैन मेई एजुकेशन ग्रुप की ओर से चलाए जा रहे नौ कॉलेजों में से एक मियायांग फ्लाइंग वोकेशनल कॉलेज ने पहली बार 21 मार्च को एक सप्ताह की छुट्टी की घोषणा की गई है।

इसमें प्यार ढूंढने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे पहले चीन ने नव विवाहितों के लिए भी एक महीने तक वेतन सहित अवकाश की योजना का एलान किया था। इसी तरह अन्य कॉलेजों ने भी एक से 7 अप्रैल के बीच छुट्टी का एलान किया है। लियांग गुओहुई मियायांग फ्लाइंग वोकेशनल कॉलेज के डिप्टी डीन ने एक बयान में कहा, मुझे उम्मीद है कि छात्र हरियाली और पहाड़ों को देखने जा सकते हैं और वसंत को महसूस कर सकते हैं। यह न केवल छात्रों की भावनाओं को विकसित करेगा, बल्कि उनके अंदर प्रकृति के प्रति प्रेम को भी विकसित करेगा। इसके साथ ही कक्षा में वापस लौटने पर उनकी शैक्षिक क्षमता को और समृद्ध और गहरा करेगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts