Connect with us

राजनीति

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर सीएम योगी का पहला बयान, बोले- SIT करेगी दूध का दूध और पानी का पानी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर सीएम योगी का पहला बयान, बोले- SIT करेगी दूध का दूध और पानी का पानी

कस्तूरी न्यूज़ नेटवर्क

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचकर पहली बार इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है। जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर में चढ़ावे को लेकर सामने आए मामले को गंभीरता से लिया गया है। ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच शुरू की गई है। एसआईटी पूरी निष्पक्षता से जांच करेगी और दूध का दूध, पानी का पानी करेगी।

मुख्यमंत्री ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए, जिससे राम भक्तों की भावनाएं आहत हों। जांच एजेंसी अपना काम कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

योगी ने सपा पर बोला हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग आज राम भक्तों के सम्मान की बात कर रहे हैं, उन्हें अपने पुराने फैसलों को भी याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम नाम लेने वालों पर कार्रवाई करने वाले लोग अब उपदेश दे रहे हैं।

योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में गरीबों और आम जनता की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। उनकी सरकार ने विकास, सुरक्षा और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है।

वीरांगनाओं के नाम पर बनाई गईं पीएसी यूनिट

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगनाओं को याद करते हुए कहा कि सरकार ने महारानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, अवंतीबाई और उदादेवी पासी जैसी वीरांगनाओं के सम्मान में कई कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वीरांगनाओं के नाम पर तीन पीएसी यूनिट बनाई गई हैं, जिनमें केवल बेटियों की भर्ती की जाएगी।

SIT जांच पर टिकी निगाहें

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच एसआईटी कर रही है। टीम मंदिर से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले में आने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in राजनीति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts