Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

सीएम पुष्‍कर सिंह धामी आज दिल्‍ली होंगे रवाना, केंद्रीय मंत्रियों से भी हो सकती है मुलाकात

खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार शाम दिल्‍ली जाएंगे। इस दौरान उनकी केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात हो सकती है। शाम को पांच बजे मुख्‍यमंत्री दिल्‍ली के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री ने मंगाई कांस्टेबल भर्ती संबंधित पत्रावली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांस्टेबल भर्ती की आयु सीमा से संबंधित फाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हो चुके हैं और इसमें अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष करने की मांग उठ रही है।

भाजपा प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिछले कार्यकाल में भी कांस्टेबल की आयु सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था। उस दौरान मुख्यमंत्री ने सचिव गृह को इस संंबंध में निर्देश भी दिए थे। विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने के कारण इस पर आदेश नहीं हो पाए। अब उन्होंने फिर से मुख्यमंत्री के सामने इस मसले को रक्षा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सचिव गृह को पत्रावली प्रस्तुत करने को कहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts