Connect with us

Uncategorized

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंबे समय से बीमार चल रहे प्रख्यात कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजू श्रीवास्तव के निधन को मनोरंजन जगत और देश की एक अपूरणीय क्षति बताया। ट्वीटर पर सीएम धामी ने लिखा कि प्रसिद्ध हास्य अभिनेता श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड से खासा लगाव रखने वाले राजू श्रीवास्तव को याद कर हर कोई भावुक हो गया है। वहीं फिल्म उद्योग से जुड़े लोग ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts