Connect with us

Uncategorized

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर बोले सीएम, हत्यारे जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे

हाइलाइट्स
1.दक्षिण कन्नड जिले में 26 जुलाई को अज्ञात हमलावरों ने भारतीय के 32 वर्षीय सदस्य प्रवीण नेत्तर की हत्या कर दी थी.
2.बोम्मई जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का भरोसा जताया.
3.बोम्मई ने कहा, ''पुलिस को खुली छूट दी गई है और मामले की जांच आगे बढ़ रही है."

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि पिछले महीने दक्षिण कन्नड जिले में हुई भाजपा युवा मोर्चे के नेता की हत्या के मामले की जांच जारी है. उन्होंने जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि जल्द ही मामला आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपा जाएगा. एजेंसी के अधिकारियों ने हालांकि पहले ही प्रारंभिक जानकारी एकत्रित करनी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  डायबिटीज के मरीज़ बिना डरे ले सकते हैं इन 5 हेल्दी स्नैक्स का मज़ा

बोम्मई ने कहा, ”पुलिस को खुली छूट दी गई है और मामले की जांच आगे बढ़ रही है. हत्यारों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा.” बोम्मई ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दो-तीन दिन में जांच आधिकारिक रूप से एनआईए को सौंप दी जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  डायबिटीज के मरीज़ बिना डरे ले सकते हैं इन 5 हेल्दी स्नैक्स का मज़ा

दक्षिण कन्नड जिले के सुलिया तालुक के बेल्लारी में 26 जुलाई की रात मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला समिति के 32 वर्षीय सदस्य प्रवीण नेत्तर की हत्या कर दी थी. जिसके बाद लोग काफी आक्रोशित थे.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts