Connect with us

Uncategorized

सीएम धामी की पत्नी का फर्जी आडियो क्लिप वायरल, छवि धूमिल करने के आरोप में दो पर मुकदमा

खटीमा : पुलिस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी का फर्जी आडियो क्लिप वायरल करने के मामले में दो लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आडियो क्लिप की विवेचना शुरू कर दी है। 

सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी का एक आडियो क्लिप  इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला की आवाज है। वह किसी से एकतरफा फोन पर बात करती मालूम पड़ रही हैं। कह रहीं है कि खटीमा के लोगों ने सीएम को वोट नहीं दिया।

छह हजार से अधिक मतों से हार अंतर बहुत बड़ा है। जिसे लेकर भाजपा के लालकुआं के पूर्व विस्तारक रहे भुडिय़ा थारु खटीमा निवासी पवन कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें उन्होंने कहा कि गीता धामी का फर्जी आडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर एक सप्ताह से वायरल हो रहा है। 24 मार्च को पहेनिया खटीमा के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा ने उन्हें अपने नंबर से यह क्लिप उन्हें वाट्सएप पर भेजा। 

दूसरा आडियो क्लिप 28 मार्च को श्रीपुर बिछुवा खटीमा के गणेश मुडेला ने उन्हें भेजा। पवन ने पुलिस को बताया कि वह सीएम पत्नी की आवाज से भली-भांति परिचित हैं। आडियो क्लिप फर्जी है और उसमें उनकी आवाज नहीं है। विरोधी क्लिप के जरिये सीएम व उनकी पत्नी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि इस मामले में पहेनिया के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा व श्रीपुर बिछुवा के गणेश मुडेला के विरुद्घ आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी विवेचना की जा रही है। इसमें लिप्त अन्य आरोपितों को भी चिन्हित किया जाएगा। 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts