Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

सीएम धामी ने बाबा नीम करौली का लिया अशीर्वाद, कहा- उत्तराखंड का है यह दशक

खबर शेयर करें -

भवाली : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहली बार सीएम धामी कैंची धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा नीम करौली का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व वह घोड़ाखाल स्थित न्याय देव भगवान गोल्ज्यू के भी दर्शन किया। उन्होंने कहा कि बाबा के आशीष व मोदी की वजह से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है। यह दशक उत्तराखंड का है।

कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी का गुरुवार सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे। यहां सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य वीके ठाकुर व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह कैंची धाम पहुंचे। 

मंदिर में बाबा नीम करौली का आशीष लिया। उनसे प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही आधार शिला के दर्शन भी किए। मंदिर में 20 मिनट का समय बिताने के बाद सीएम घोड़ाखाल मंदिर की ओर रवाना हुए। कैंची मंदिर समिति के सदस्य भय्यू साह ने बताया कि सीएम ने प्रदेश की खुशहाली के लिए पाठ कराया। 

मंदिर से बाहर आकर लोगों से कहा कि उत्तराखंड की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई है। सरकार बनाने के लिए जनता का आभार जताया। कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इस दशक को उत्तराखंड के लिए खुशहाल बनाने के लिए हमारी सरकार काम करेगी। 

उत्तराखंड की जनता के सपनो व अपेक्षाओं के अनुरूप सरकार द्वारा कार्य किया जाएगा। जनता के सपनो को साकार करते हुए उत्तराखंड का विकास होगा। कहा कि वह पार्टी के एक सामान्य से कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कभी पद के लिए दावेदारी नहीं की। पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड की कमान सौपी थी। उन्होंने उसे पूरे लगन से निभाया। 

ऐसे ही इस बार मुख्यमंत्री कौन बनेगा। यह भी हाईकमान ही तय करेगा। इस दौरान विधायक सरिता आर्य प्रकाश आर्य, मीना बिष्ट, मोहन बिष्ट, शिवांशु जोशी, भावना मेहरा, प्रगति जैन, वर्षा आर्य, दया किशन पोखरिया, आयुष कुमार, पूरन जोशी, समेत कई लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized