Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

सीएम धामी का चंपावत से चुनाव लड़ना तय, जल्द इस्तीफा देंगे विधायक गहतोड़ी

खबर शेयर करें -

देहरादून। लगता है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी का धारचूला से चुनाव लङने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। मुख्यमंत्री का चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट खाली करने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं। एक-दो दिन में वह विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने भी दो दिन में उपचुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो जाने के संकेत दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को छह महीने के भीतर विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करनी है। अब तक कई विधायक उनके लिए अपनी सीट खाली करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इनमें चंपावत के पार्टी विधायक कैलाश गहतोड़ी भी हैं, जिन्होंने सबसे पहले सीएम के लिए सीट खाली करने का एलान किया था।

मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी का पहला राजनीतिक दौरा भी चंपावत विधानसभा क्षेत्र का हुआ तो उनके वहां चुनाव लड़ने की संभावनाओं को बल मिला। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नई दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की और उनके सामने पूरी रिपोर्ट रखी।
बकौल मुख्यमंत्री, मैंने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रिपोर्ट रख दी है। आने वाले दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी। मुख्यमंत्री के लौटने के बाद सियासी हलकों में चर्चा गर्मा उठी कि वह चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे। अब खबरें आ रही हैं कि गहतोड़ी अगले दो दिनों में देहरादून में एक पत्रकार वार्ता में सीट खाली करने का ऐलान कर सकते हैं। इसके बाद वह विधानसभा अध्यक्ष को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा सौंप सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गहतोड़ी ने इस संबंध में प्रदेश संगठन को भी अवगत करा दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts