Connect with us

Uncategorized

केंद्रीय मंत्री गड़करी से मिले मुख्यमंत्री धामी: राज मार्गो को नेशनल हाई-वे बनाने को उठाई मांग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किए जाने के लिए अनुरोध किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास व कनेक्टिविटी में काफी काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री  का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें  : रिटायर होने के बाद कितनी शानदार जिंदगी जीते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts