Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

सीएम धामी ने 55025 मतों से चंपावत उपचुनाव में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

खबर शेयर करें -

चम्पावत :  चंपावत उपचुनाव के फाइनल नतीजे आ चुके हैं। जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है। उन्‍हें कुल 58258 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3233 मत मिले। वहीं सपा समर्थित प्रत्याशी को 409 और निर्दल प्रत्याशी हिमांशु गडकोटी को 399 मत मिले हैं। सीएम के सामने सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।

सीएम धामी ने 55025 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव में ईवीएम से 62898 मत और पोस्टल बैलेट से 1303 वोट पड़े थे। सीएम धामी की जीत के बाद से भाजपा में जश्न का माहौल है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने ट्वीट कर धामी काे ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts