Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

चोपता तुंगनाथ मोटर मार्ग पर कोलकाता के तीर्थयात्रियों का वाहन खाई में गिरा, चार घायल, एक हायर सेंटर रैफर

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग : बुधवार को सुबह तड़के ऊखीमठ- मंडल मोटर मार्ग पर एक टैम्पो ट्रैवलर खाई में गिरने से इसमें सवार चार तीर्थयात्री घायल हो गए। सभी कोलकाता के हैं। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। वहीं एक घायल को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के तीन बजे आपदा कन्ट्रोल रूम को सूचना मिली कि चोपता तुंगनाथ मोटर मार्ग ( ताला मस्तुरा) पर एक टैम्पो ट्रैवलर ( संख्‍या यूके 07 पीए 2867) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

सूचना मिलने पर एसडीडीआरएफ की टीम तहसील ऊखीमठ से घटना स्थल के लिए रवाना हुई। वाहन में चालक समेत कुल नौ लोग सवार थे। ये सभी कोलकाता के रहने वाले हैं। दुर्घटना में चार लोगों को हल्की चोट लगी है। माओ अरोड़ा पत्‍नी समरेश अरोड़ा उम्र 33 साल के सिर पर जादा चोट आई है, उन्हें डाक्टर ने ऊखीमठ हास्पिटल से जिला हास्पिटल के लिए रैफर कर दिया है।

घनसाली : कार दुर्घटना में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत

थाना क्षेत्र घनसाली के अंतर्गत घनसाली-घुत्तु मोटर मार्ग पर धोपड़धार के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें चालक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई। मृतक का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन सिंह 51 पुत्र रतन सिंह अपने गांव बजिंगा से घनसाली के लिए निकला था कि घनसाली – घुत्तू मोटर मार्ग पर धोपड़धार के पास सुबह करीब नौ बजे उनकी आल्टो कार संख्या UK09A 7836 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, वाहन के खाई में गिरते ही आस-पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े और घायल को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।

उसके बाद 108 सेवा की मदद से गंभीर हालत में पिलखी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन में मृतक के अलावा अन्य कोई सवार नहीं था। उधर थाना प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि मृतक का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही पिलखी अस्पताल में ही करने के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts