Connect with us

Uncategorized

बाल विकास परियोजना अधिकारी बर्खास्त, फर्जी जाति प्रमाण पत्र से 35 साल कर ली नौकरी

खबर शेयर करें -

देहरादून। शासन ने उधमसिंह नगर जिले के जसपुर की बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्ष्मी टम्टा को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं। आरोप है की लक्ष्मी टम्टा ने अनुसूचित जाति के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाई थी। विभिन्न स्तरों से हुई जांच के आधार में हुई थी आरोपों की पुष्टि। 1988 में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाई थी।

बताया जाता है कि लक्ष्मी टम्टा विवाह से पूर्व जाति से पंत थीं। पति की जाति टम्टा के आधार पर दूसरा जाति प्रमाण पत्र बनाया गया था। लक्ष्मी टम्टा के खिलाफ अब रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही रिकबरी भी होगी। निदेशक हरि चंद सेमवाल ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है। मामला हाईकोर्ट में भी गया था, जिसके बाद लिया गया फैसला।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts