Connect with us

Uncategorized

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल जनपद भ्रमण पर, यह रहेगा प्रोग्राम

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 20 मार्च को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को प्रातः 10.45 बजे आईटीआई हेलीपैड नंदना खटीमा उधम सिंह नगर से प्रस्थान कर, प्रातः 11 कैलाखान हेलीपैड नैनीताल पर आगमन करेंगे। तत्पश्चात 12 बजे डीएसए मैदान नैनीताल में स्वर्गीय एनके आर्य मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात 12.55 बजे केलाखान हेलीपैड से प्रस्थान कर, दोपहर 01.10 बजे पीएनजी डिग्री कॉलेज हेलीपैड रामनगर के लिए रवाना होंगे। तत्पश्चात दोपहर 01.30 बजे हनुमान धाम छोई रामनगर में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित दिव्यांग सहायतार्थ शिविर में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री श्री धामी 03.05 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts