Connect with us

Uncategorized

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा-ऐसा करना ज़रूरी,उत्तराखण्ड में मदरसों को लेकर सरकार उठाएगी ये कदम

Uttarakhand Madarsa- उत्‍तर प्रदेश की तरह ही उत्‍तराखंड में भी सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराया जाएगा। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा है ऐसा करना जरूरी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कई जगह मदरसों को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए उत्तराखंड में भी मदरसों का सर्वे होना जरूरी है। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में ये बात कही। बता दें कि सोमवार को उत्तराखंड वक्‍फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने की बात कही थी।

उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के अंतर्गत 103 मदरसे हैं, जबकि मदरसा बोर्ड के अधीन 419। इन सभी को सरकारी सहायता मिलती है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के मुताबिक ने कहा कि सर्वे की शुरुआत वक्फ बोर्ड के अधीन संचालित मदरसों से होगी। बजट का दुरुपयोग करने वाले मदरसों की मान्यता रद कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जबकि बेहतर कार्य करने वाले मदरसे प्रोत्साहित किए जाएंगे। कहा कि मदरसों को सरकारी बजट खपाने का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी नीयत साफ है। हम मदरसों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा के पक्षधर हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा-ऐसा करना ज़रूरी,उत्तराखण्ड में मदरसों को लेकर सरकार उठाएगी ये कदम
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts