Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग किया योगाभ्यास, बोले- योग से मिलता है स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग किया योगाभ्यास, बोले- योग से मिलता है स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार

 

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नियमित योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और सम्मान मिला है। आज योग पूरी दुनिया में स्वास्थ्य, मानसिक शांति और समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मअनुशासन, सकारात्मक सोच और जीवन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। नियमित योग व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग देने की अपील की।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts