Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज चौहान ने हरिद्वार में किया डोर- टू- डोर जनसंपर्क, राहुल गांधी को लेकर कही यह बात

खबर शेयर करें -

हर‍िद्वार: Uttarakhand Election 2022 उत्‍तराखंड दौरे पर आए मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरिद्वार की ज्‍वालापुर विधानसभा सीट पर डोर- टू- डोर जन संपर्क किया। इसके साथ ही उन्‍होंने भाजपा के लिए वोट मांगे। उत्‍तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी पहने शिवराज सिंह चौहान ने वाहन से भी समर्थकों के साथ प्रचार किया।

इस दौरान उन्‍होंने कहा मेरे उत्तराखंड के भाई-बहनों, भांजे-भांजियों आपकी आत्मीयता और स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आपने पारंपरिक टोपी पहनाकर और पुष्प वर्षा कर जो प्रेम और विश्वास जताया है। आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपके विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। इससे पहले उन्‍होंने हरिद्वार के ग्रामीण विधानसभा में आयोजित जनसभा में भी संबोधित किया। जनसंपर्क के दौरान उन्‍होंने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्हें सब मजाक में लेते हैं। देश में दो शो चल रहे हैं, पहला टीवी पर कॉमेडी विद कपिल शर्मा और दूसरा मोबाइल पर कॉमेडी विद राहुल गांधी।

उत्तराखंड के विकास, सभी वर्गों के कल्याण की करते हैं बात

उन्‍होंने कहा, हम उत्तराखंड के विकास, सभी वर्गों के कल्याण और गरीबों के उत्थान की बात करते हैं। किसान, महिला, बच्चों युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले, इसके लिए संकल्पित हैं।

मेरे प्यारे भांजों को मेरा प्यार भरा आशीर्वाद

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बच्‍चे भविष्‍य में एतिहासिक ऊंचाइयां देंगे। कहाए अद्भुत! उत्तराखंड का सशक्त, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य देखिए। मेरे प्यारे भांजों का उत्साह संकेत है कि प्रदेश विकास के जिस नए युग में प्रवेश कर चुका है, उसे यही बच्चे भविष्य में ऐतिहासिक ऊंचाइयां देंगे। मेरे प्यारे भांजों को मेरा प्यार भरा आशीर्वाद।साभार न्यू मीडिया

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized