Connect with us

अपराध

ब्रिगेडयर जोशी की आकस्मिक मौत पर उनके आवास परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान हो।

उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेशभर में “ऑपरेशन प्रहार” चलाकर अवांछित एवं हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के लिए प्रदेश में कोई स्थान नहीं

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts