Connect with us

Uncategorized

चतुर्थ केदार रूद्रनाथ, श्री हेमकुंट साहिब और लोकपाल तीर्थ लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुले

चमोली: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। चारों धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बीच आज चतुर्थ केदार भगवान श्री रूद्रनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खोले गए। ग्रीष्मकाल में 6 माह तक मंदिर में भगवान रूद्रनाथ के दर्शन होंगे। पुजारी जनार्दन प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रूद्रनाथ पहुंचे हैं।

वहीं, प्रसिद्ध गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब की यात्रा आज से शुरू हो गयी है। आज सुबह दस बजे जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के उदघोष के बीच गुरूद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के द्वार खुल गये हैं। कपाट खुलने के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने अरदास की तथा गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया।

इस अवसर पर गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब ट्रस्ट के पदाधिकारी गण और हजारों श्रद्धालुगण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि हेमकुंट साहिब के लिए भी श्रद्धालुओं हेतु पंजीकरण अनिवार्य है मार्ग में अभी भी बर्फ जमी है सेना ने बड़ी मशक्कत के बाद हेमकुंट साहिब तक पहुंचने का मार्ग बनाया है।

17 मई को हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल अवकाश प्राप्त गुरूमीत सिंह जी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंज प्यारों तथा निशान साहिब को रवाना किया था। बीते शुक्रवार को जत्था घांघरिया पहुंचा था तथा आज सुबह घांघरिया से कपाट खोलने हेतु हेमकुंट पहुंच गया। हेमकुंट साहिब के निकट आज ही प्रसिद्ध श्री लोकपाल तीर्थ लक्ष्मण जी मंदिर के कपाट भी खुल गये है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts